South Africa vs Pakistan 2nd Test: साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton Double Century) ने पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के लिए पहली बार इस फॉर्मेट में ओपनिंग कर रहे रिकेल्टन के करियर का यह पहला दोहरा शतक है। 

Advertisement

जैक कैलिस को पीछे छोड़ा

Advertisement

रिकेल्टन ने 266 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में जैक कैलिस को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। कैलिस ने 2010 में भारत के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 267 गेंदों में शतक लगाया था। 

ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

रिकेल्टन टेस्ट क्रिकेट मे पहली बार ओपनिंद करते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेंडन कुरुप्पु, ग्रीम स्मिथ और डेवोन कॉनवे ने ही यह कारनामा किया था। 

ऐसा करने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी

Advertisement

रिकेल्टन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले एबी डी विलियर्स ने नाबाद 278 रन, ग्रीम स्मिथ ने 234 रन और हर्शल गिब्स ने 228 रन की पारी खेली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार