भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना आखिरी लीग मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को आराम देकर ऋषभ पंत को आज़मा सकता है। अब ऐसा होगा या नहीं, इस सवाल का जवाब टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने देने की कोशिश की है।

Advertisement

दोनों टीमों ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, इसलिए हो सकता है कि भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड भी इस मैच में कुछ बदलाव करती हुई नजर आए। भारत के लिए राहुल टूर्नामेंट में भारत की पहले पसंद के विकेटकीपर रहे हैं, लेकिन उन्हें बल्ले से सीमित अवसर मिले हैं, अक्सर शीर्ष क्रम के दबदबे के कारण उन्हें नंबर 6 या 7 पर आना पड़ा है।

Advertisement

यही कारण है कि कई क्रिकेट फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम में राहुल की जगह पंत को शामिल करने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए, टेन डोशेट ने कहा, "ऋषभ के लिए नहीं खेलना बहुत कठिन रहा है। लेकिन इस स्तर पर खेल की यही प्रकृति है। केएल अच्छा रहा है। उसे ज़्यादा मौके नहीं मिले। हमें ऋषभ को हमेशा तैयार रखना होगा। हमें कभी नहीं पता कि हमें कब उसकी ज़रूरत पड़ जाएगी। लेकिन निश्चित रूप से उस क्षमता वाले दो विकेटकीपर होना अच्छी बात है।"

गौरतलब है कि भारत के अब तक के दो मैचों में राहुल को सिर्फ़ एक बार बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 41 रन की पारी खेली थी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसमें उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ़ 52 रन बनाए थे। राहुल के सीमित मौक़े को देखते हुए, कुछ लोगों का तर्क है कि पंत को मौक़ा मिलना चाहिए, ख़ास तौर पर अगर भारत सेमीफ़ाइनल से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार