S Sreesanth Announced his Retirement: शांताकुमारन श्रीसंत एक ऐसा सितारा जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम किरदार निभाया लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें मैच फिक्सिंग के चलते बैन कर दिया गया। एक बार फिर बैन हटने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की और अपने फैंस को उम्मीद की किरण दी कि वो टीम इंडिया में भी वापसी करके दिखाएंगे।

Advertisement

मगर लगातार दो बार आईपीएल ऑक्शन में अनदेखी और बढ़ती उम्र ने उनके करियर पर आखिरकार ब्रेक लगा ही दी। जी हां, आपने सही सुना, श्रीसंत ने बुधवार यानि 9 मार्च को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। श्रीसंत ने पहले तो एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उसके बाद लाइव आकर ये दुखद खबर फैंस के साथ सांझा की।

Advertisement

अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए श्रीसंत काफी इमोशनल दिखे और कहीं न कहीं उनकी आंखों में ये दिख रहा था कि वो अभी भी खेलना चाहते थे लेकिन हालातों के आगे मज़बूर होकर उन्हें रिटायर होना पड़ रहा है। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनका दिल काफी भरा-भरा हुआ था लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से आंसू नहीं निकलने दिए।

हालांकि, 39 साल के श्रीसंत ने ये खबर सुनाकर अपने करोड़ों चाहने वालों को जरूर रुलाने का काम किया है। रिटायरमेंट से पहले वो घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में खेलते नज़र आए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वो अभी भी हार नहीं मानने वाले हैं और इंटरनेशनल क्रिेकेट में वापसी के लिए पूरी जान फूंकेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक और स्टार खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार