आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद कुछ खिलाड़ियों के घर में खुशियों का माहौल है जबकि कुछ के घर मायूसी छा चुकी है। मायूस क्रिकेटर्स की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) भी शामिल हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार आईपीएल नीलामी से खाली हाथ लौटना पड़ा। 

Advertisement

आईपीएल 2021 की नीलामी में भी श्रीसंत को किसी भी फ्रेंचाईज़ी ने नहीं खरीदा था और इस बार मेगा ऑक्शन में भी यही कहानी देखने को मिली जहां नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में अपना नाम देखकर 39 वर्षीय श्रीसंत काफी खुश थे लेकिन एक बार फिर से किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Advertisement

आईपीएल ऑक्शन में लगातार दो बार अनसोल्ड रहने के बाद भी श्रीसंत ने हार नहीं मानी है और 2022 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने पहला रिएक्शन दिया है। श्रीसंत 2021 में अनसोल्ड रहने के बाद जिस तरह से लाइव आए थे इस बार भी वैसा ही हुआ। इस बार भी श्रीसंत का दिल भरा हुआ था लेकिन उनकी आंखों से सिर्फ आंसू नहीं निकले। 

श्रीसंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव शेयर किया है और साथ ही अपनी स्टोरी में वो मोटिवेशनल गाना भी गाते हुए दिख रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं, रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के। कांटों पे चलके ही मिलेंग सारे बहार के।'  आपको बता दें कि आईपीएल में अनदेखी के बाद अब श्रीसंत रणजी ट्रॉफी में जलवा दिखाना चाहेंगे। इस तेज़ गेंदबाज़ को केरल की 24 सदस्यीय टीम में मौका दिया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार