SA vs AUS 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 106 गेंदों में 112 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ब्रीत्ज़के के अलावा मार्को यानसेन ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए यानसेन ने 59 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 30 रन और रयान रिकेल्टन ने 27 रन का योगदान दिया। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 3 विकेट अपने नाम किए। एडम जाम्पा को 2 विकेट मिले, जबकि जोश हेजलवुड ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी तेज रही। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। मार्श ने 36 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हेड ने 37 गेंदों में 36 रन बनाए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी धीरे-धीरे लड़खड़ाने लगी। कूपर कोनोली ने 38 रन और मैट रेन्शॉ ने 44 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए ऑस्ट्रेलिया को 41.2 ओवर में 230 रन पर समेट दिया। टीम की तरफ से अनुभवी स्पिनर केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा कार्बिन बॉश और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार