SA vs BAN 1st Test: साउथ अफ्रीका-बांग्ललादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन रविवार, 15 नवंबर को कुल 84 ओवर का खेल हुआ। इसमें मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर 327 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
तौहीद हिरदॉय ने लगाया शतक: जोहान्सबर्ग टेस्ट में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 8.5 ओवर में ही 22 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए थे। इतना ही नहीं, एक समय तो आधी मेहमान टीम 121 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसी मौके पर तौहीद हिरदॉय आगे आए और उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी करके शानदार शतक लगाया। हिरदॉय ने 227 गेंदों का सामना किया और 14 चौके 1 छक्का लगाकर शतक जमाया।
हिरदॉय के अलावा लिटन दास और तंजीद हसन ने भी बांग्लादेश की पारी को संभालने में अहम योगदान किया। तंजीद ने 108 गेंदों पर 12 चौके की मदद से 67 रन बनाए। बात कर लिटन दास की तो उन्होंने पहले दिन के खेल की आखिरी गेंद तक अपने पैर मैदान पर जमाए रखा और 138 गेंदों पर 12 चौके लगाकर नाबाद 92 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर बांग्लादेश ने 84 ओवर खेले और 6 विकेट खोकर 327 रन बनाए।
कगिसो रबाडा ने खोला विकेटों का पंजा: वांडरर्स स्टेडियम की हरी पिच पर एक बार फिर कगिसो रबाडा ने विपक्षी टीम पर कहर बरपाया। उन्होंने 17 ओवर किए और 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये KG के टेस्ट करियर का 18वां Five-fer है। उन्होंने महफिजुल इस्लाम (01 गेंद पर 00 रन), मोमिनुल हक (07 गेंदों पर 00 रन) और मुशफिकुर रहीम (01 गेंद पर 00 रन) को तो खाता भी नहीं खोलने दिया।
रबाडा के अलावा मार्को यानसेन एकलौते ऐसे गेंदबाज़ रहे जिन्हें कोई सफलता मिली। उन्होंने 18 ओवर डाले और 54 रन देकर 1 विकेट लिया। मेजबान टीम के लिए डेन पैटरसन, वियान मुल्डर, साइमन हार्मर और एडेन मार्कराम ने भी गेंदबाज़ी की। हालांकि इनमें से किसी को भी विकेट नहीं मिला।
ऐसे ही दोनों टीमें
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): तंजिद हसन तमीम, महफिजुल इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्क्स एकरमैन, जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन।