जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah vs Aiden Markram) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे औऱ निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। दिन की दूसरी ही गेंद पर बुमराह ने साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) को क्लीन बोल्ड कर दिया। मार्करम ने 22 गेंद खेलकर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। 

Advertisement

बुमराह ने चौथे स्टंप पर गुड लेंथ गेंद डाली जो पड़कर तेजी से अंदर की ओर आई और सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। बुमराह की इस बेहतरीन गेंद का मार्करम के पास कोई जवाब नहीं था।  मार्करम को लग रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप को छोड़कर जाएगी, लेकिन बुमराह की गेंद गच्चा देकर ऑफ स्टंप ले उड़ी। 

Advertisement

इससे पहले पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को अपना शिकार बनाया था। 

बता दें कि इस सीरीज में मार्करम का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला है। पांच पारियों में उन्होंने सिर्फ 60 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 31 रन रहा है।

साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 17 रनों से आगे खेलने उतरी थी। बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (79) के अर्धशतक की बदौलत 223 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार