SA vs IND:भारत के शीर्ष क्रम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को विश्वास है कि उनकी टीम में दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया के दौरे का उनका अनुभव सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में काम आएगा।

Advertisement

भारत के पिछले प्रदर्शन का हवाला देते हुए पुजारा ने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने से इस टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। यह साबित करता है कि हम किसी भी विदेशी परिस्थिति में जीत सकते हैं और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम पर मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने की क्षमता है।"

Advertisement

पुजारा ने कहा कि वर्तमान में भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर तेज गति और उछाल से निपट सकते हैं। जब हम भारत से बाहर जाते हैं तो तेज गेंदबाजों का सामना करना एक बड़ी चुनौती होता है। मुझे लगता है कि यह अधिक संतुलित बल्लेबाजी क्रम है और हम दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी आक्रमण को संभालने में सक्षम होंगे। मुझे विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में खेलने का अनुभव उन्हें अच्छी स्थिति में रखेगा। उन्होंने आगे कहा है "जब मैं 2011 में यहां आया था, तब डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने 2013 और 2017 में फिर से दौरा किया। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में अपने दौरों के बाद मैं पहले की तुलना में परिस्थितियों को थोड़ा बेहतर जानने लगा हूं। इसलिए, अनुभव के साथ मुझे पता है कि कैसे तैयारी करनी है, किस तरह के शॉट्स खेलने की जरूरत है और कौन से शॉट से बचना चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार