South Africa vs India: भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए पहले दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक सबकुछ ठीक घटा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मंयक अग्रवाल वे विराट कोहली के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन जोड़ लिए। हालांकि, मंयक अग्रवाल को एक जीवनदान मिला जिसका खामियाजा अब साउथ अफ्रीका को उठाना पड़ सकता है।
मयंक अग्रवाल ने सबसे पहले 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। इसके बाद मयंक को मार्को जैनसेन की चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। मार्को की यह गुड लेंथ गेंद थी। ऑफ स्टंप पर पड़कर एंगल से बाहर की ओर जाती हुई गेंद पर मंयक के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और डिकॉक ने दाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन गेंद उनके ग्लब्स से छिटक गई।
इस कैच को छोड़ने के बाद डिकॉक और साउथ अफ्रीकी खेमे में निराशा साफ झलक रही थी। बता दें कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। हालांकि, इस बार विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोशिश करेगी कि वह इतिहास रचे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करे।