SA vs IND: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि साउथ अफ्रीका टूर हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। साथ ही साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच खेलने के लिए एक शानदार और मुश्किल जगह है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। 

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का आगाज रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगा। भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां हमेशा से ही मुश्किलों भरी रही है। यहीं कारण है कि भारतीय टीम ने आज तक यहां कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने यह माना है कि साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है। 

Advertisement

बीसीसीआई टीवी के साथ बातचीत करते हुए राहुल द्रविड ने कहा, "साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए एक अच्छा देश है, साथ ही यहां टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण है। यहां की परिस्थितियां काफी मुश्किल होती हैं, लेकिन हम यहां खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी कई अच्छी और बुरी यादें साउथ अफ्रीका के साथ जुड़ी हैं। मैंने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी यहीं बनाई थी और मेरी कप्तानी में ही हमने यहां पहला टेस्ट मैच जीता था। हम यहीं पर 2003 वर्ल्ड कप फाइनल हारे थे। राहुल द्रविड़ ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि सभी प्लेयर्स बायो बबल में रह रहे हैं, लेकिन इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

बता दें कि हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह भारतीय टीम के कोच के रूप में पहला विदेशी टूर होने वाला है। भारतीय टीम को यहां तीन टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं।  पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाना है।    

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार