पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को लगता है की बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को आने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम में रखने का कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि भारत के ओपनिंग स्लॉट के लिए पहले से ही काफी जद्दोजहद चल रही है। 

Advertisement

पहले ही टेस्ट टीम से अपनी जगह गंवा चुके शिखर धवन अभी सीमित ओवरों की टीम से भी बाहर हैं। धवन को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नजरअंदाज किया गया था इसके अलावा 2021 टी 20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। 

Advertisement

भारत ने रोहित शर्मा और के एल राहुल की जोड़ी को वर्ल्ड कप में तरजीह दी थी, जबकि युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ और वेंकटेश अय्यर तेजी से ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब ये देखना होगा कि धवन को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वापसी करने का मौका मिलेगा या नहीं। 

भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने खेलनीति पोडकास्ट पर बोलते हुए कहा, 'अगर धवन को टीम में लिया जाता है तो क्या वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? केएल राहुल और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 में ओपनिंग की है, इसलिए मुझे लगता है कि वो वनडे में भी ओपनिंग करेंगे। अगर आप धवन को टीम में शामिल कर रहे हैं और वो नहीं खेल रहे हैं, तो क्या उन्हें टीम में होना चाहिए?'

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, " हालांकि, धवन अभी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है, क्योंकि वो 2021 आईपीएल के दूसरे चरण में आठ पारियों में केवल 207 रन ही बना सके, जबकि मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में उनका स्कोर 0, 12, 14, 18 रहा। मेरे हिसाब से धवन केवल लेफ्ट राइट कॉमबीनेशन के लिए ही जरूरी हो सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार