भारत के पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम ने गुरुवार को कहा कि आईसीसी ट्रॉफी न जीतने के कारण विराट कोहली को भारत के वनडे टीम के कप्तान के पद से हटा दिया गया।

Advertisement

टी20 कप्तानी से हटने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कोहली ने भारत में 2023 विश्व कप तक वनडे टीम का नेतृत्व जारी रखने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने घोषणा की है कि स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की एकदिवसीय और टी20 टीमों का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement

सबा करीम ने खेल नीति नामक एक शो में कहा, "यह कहना सही है कि कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया है। उनको टी20 टीम की कप्तानी छोड़ते समय ही घोषणा करना चाहिए था कि वह वनडे टीम के भी कप्तान नहीं रहना चाहते। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसका मतलब है कि वह वनडे टीम के कप्तान बने रहना चाहते थे। लेकिन, आईसीसी ट्रॉफी न जीतने के कारण कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया।

सबा करीम को लगता है कि कोहली को वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने खुद घोषणा की थी कि वह टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ रहे हैं, लेकिन वनडे में कप्तान के रूप में बने रहना चाहते हैं।

करीम ने भी कहा कि द्रविड़ ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ स्पष्ट संवाद करना चाहते हैं। इसलिए, मुझे यकीन है कि द्रविड़ या बीसीसीआई के अधिकारी ने कोहली के साथ इस बारे में बातचीत की होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार