11अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म “सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स” के लिए बड़ी खबर आई है।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें ट्रेलर रीलिज की तारीख का ऐलान किया है।
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स का पहला ट्रेलर 13 अप्रैल को सभी के सामने आएगा। फैन्स सचिन की इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉटआउट ने किया है। “सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स” पूरे भारत में 25 मई 2017 को रीलिज होगी।
देखें सचिन की फिल्म का पोस्टर..