इन दिनों शाहरूख खान की फिल्म फैन का गाना " जबड़ा फैन हो गया" पूरे शबाव पर है। शाहरूख खान पर फिल्माया गया यह गाना अलग- अलग भाषाओं में है। इसी क्रम में जब माराठा भाषा में इस गाने को रिलिज किया गया तो शाहरूख खान ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सचिन के लिए मैसेज छोड़ा, शाहरूख ने सचिन के बारे में लिखा "अंपायर जो भी कहे मेरे लिए आप हमेशा नॉट आउट हो, मैं हूं आपका सबसे बड़ा फैन, जय महाराष्ट्रा।"
Advertisement
इसके जबाव में सचिन ने शाहरूख को जबाव देते हुए लिखा है कि "आउट और नॉट आउट , यह गेम का एक हिस्सा होता है पर अपने फैन का स्पोर्ट हमेशा के लिए रहता है।"
Advertisement
सचिन ने शाहरूख को ये भी लिखा की अप्रैल में आपकी फिल्म का इंतजार रहेगा।