आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। हालांकि, आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और अब्दुल समद स्ट्राइक पर थे। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दी।

Advertisement

अर्जुन को आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड करने थे और उन्होंने ये 20 रन आसानी से डिफेंड करके मुंबई को 14 रन से जीत दिला दी। इस आखिरी ओवर में अर्जुन ने एक के बाद एक यॉर्कर्स डाली और अपनी काबिलियत दिखाई। इसी ओवर में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट करके आईपीएल में अपना पहला विकेट भी हासिल कर लिया और इस विकेट के साथ ही सनराइजर्स की पारी का अंत भी हो गया।

Advertisement

जैसे ही अर्जुन ने भुवी को आउट किया वैसे ही मुंबई के सभी खिलाड़ी अर्जुन को बधाई देने के लिए उनके पास पहुंच गए। वहीं, डगआउट में बैठे सचिन तेंदुलकर भी खुशी से झूम उठे। अर्जुन ने इस आखिरी ओवर में जिस तरह से यॉर्कर्स डाली हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि मुंबई को एक और डेथ बॉलर मिल गया है। ऐसे में अर्जुन आपको आने वाले कई मैचों में खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं, बॉलिंग के अलावा फैंस अर्जुन की बल्लेबाजी देखने के लिए भी बेताब होंगे।

अगर इस मैच की बात करें तो हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकले। उन्होंने 41 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार