4 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और सीएसके की बीच 7 अप्रैल को खेला जाना है। उससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अभ्यास कर रहे हैं।
Advertisement
ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए मेंटॉर की भूमिका निभाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से मिले।
महान सचिन तेंदुलकर ने काफी देर तक मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से बात की और आईपीएल 2018 के लिए गुरू मंत्र भी दिया।
गौरतलब है कि आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस की टीम तीन दफा जीत चुकी है। आईपीएल में सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
आईपीएल में सचिन तेंदुलकर ने 78 मैच में 2334 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।