Sara Tendulkar and Dewald Brevis: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इस बीच सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सारा तेंदुलकर के कमेंट सेक्शन में फैंस मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को टैग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डेवाल्ड ब्रेविस के लिए यही मोटिवेशन है।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'डेवाल्ड ब्रेविस फिर से पगला जाएगा इसे देखकर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसलिए यंग बेबी AB का दिल तुमपर आ गया है।' एक ने लिखा, 'डेवाल्ड ब्रेविस लगता है भाई आपके प्यार में गिर गई है।' बता दें कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान सारा को मैदान पर MI को चीयर करते हुए देखा गया था।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस ने उस मैच में बल्ले से टीम के लिए उपयोगी पारी खेली थी। उनके हर शॉट पर सारा उन्हें चीयर करते हुए नजर आई थीं। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ा दी की डेवाल्ड ब्रेविस को सारा तेंदुलकर से पहली नजर में ही प्यार हो गया है।

Advertisement

बता दें कि सारा तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है और अक्सर ऐसी भी खबरें सामने आती रहती हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, सारा या फिर शुभमन गिल में से किसी की भी तरफ से इसपर किसी तरह की ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई।

मालूम हो कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की हालत बेहद पतली है। मुंबई 6 में से 6 मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार