सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के फैंन सुधीर चौधरी(Sudhir Chaudhary) ने बिहार पुलिस के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना में उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की शिकायत डीएसपी से की हैं। अब इस मामले की जांच पड़ताल डीएसपी के अंडर की जा रही है।

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैंन्स में गिने जाने वाले सुधीर के साथ ये घटना तब घटी जब वो अपने चचेरे भाई से मिलने थाने में गए थे। दरअसल उनके चचेरे भाई को किसी जमीन विवाद पर पुलिस ने पकड़ा लिया था, जिसके बाद सुधीर उससे मिलने थाने पर पहुंच थे। तभी वहां एक पुलिसवाले ने सुधीर के साथ गाली गलौज और मार पिटाई की।

Advertisement

सुधीर की पिटाई जिस थाने में की गई है उसका उद्घाटन खुद सुधीर ने ही किया था। इस बदसलूकी के बाद सुधीर उस पुलिस स्टेशन से चुपचाप चले गए थे और उसके बाद उन्होंने डीएसपी को इस बात की शिकायत दर्ज करवाई। सुधीर की शिकायत पर डीएसपी ने इस बात का आश्वासन दिया है कि आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सुधीर इस घटना के बाद काफी चिंतित हैं उन्होंने कहा है कि 'कुछ साल पहले, मैंने एक सेलिब्रिटी के रूप में इस पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया था, लेकिन आज मुझे इसी पुलिस स्टेशन में पीटा गया। अगर ऐसी घटना मेरे साथ हो सकती है, तो पुलिस आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी, समझ आता है।' 

जानकारी के लिए बता दें कि सुधीर पुलिस स्टेशन सिर्फ अपने चचेरे भाई से मिलने गए थे, उसके अलावा उनका पुलिसवाले से कोई लेना देना नहीं था। अब इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार