महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) क्रिकेट के इतिहास के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम इस खेल के ज्यादातर रिकॉर्ड दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में 18426 और टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज को जब फैंस मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखते थे तो गजब की राहत मिलती थी। बच्चे, बड़े, बूढ़े हर कोई सचिन की बल्लेबाजी का दीवाना था और उनकी बैटिंग को बड़े ध्यान से देखता था। ब्रेट ली, शेन वॉर्न, शोएब अख्तर जैसे गेंदबाजों की खटिया खड़ी करने वाले तेंदुलकर की बैटिंग में सुधार एक वेटर ने करवाया था।

Advertisement

ये किस्सा पुराना और बिल्कुल सच है जिसका जिक्र खुद सचिन तेंदुलकर ने किया था। करीब 20 साल पहले चैन्नई में टेस्ट मैच खेलने के लिए सचिन ताज कोरोमंडल होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान उनके जबरे फैन गुरु प्रसाद नाम का वेटर उनके कमरे में आया और उनकी बैटिंग से जुड़ी कमी बताई।

सचिन ने उस किस्से को याद करते हुए कहा, 'चैन्नई में मैं एक होटल में ठहरा हुआ था मैंने कॉफी मंगवाई। वेटर मेरे कमरे में आया और उसने मुझसे कहा कि वो मुझसे क्रिकेट के बारे में कुछ डिस्कस करना चाहता है। उसने मुझसे पूछा कि क्या ये ठीक रहेगा। मैंने उससे कहा हां आप बोलो क्या बोलना है।

सचिन ने आगे कहा, 'उसने मुझसे कहा जब भी आप आर्म गार्ड पहनते हैं, तो आपके बैट का स्विंग बदल जाता है। मुझे याद है इस बारे में विश्व में मैंने किसी से भी बात नहीं की थी। वेटर ने मुझसे कहा कि वो मेरा बहुत बड़ा फैन है और मेरी बैटिंग को कई बार रिवाइंड करके देखता है। यही वजह है उसने इसे नोटिस किया कि आर्म गॉर्ड पहनते वक्त मेरे बैट का स्विंग बदल जाता था।'

सचिन ने वेटर के कहने पर दूर की अपनी कमी
सचिन ने कहा, 'मैंने उससे कहा कि विश्व में तुम पहले ऐसे इंसान हो जिसने इस खामी को देखा है। इस घटना के बाद जब मैं मैदान से अपने कमरे में गया तब मैंने अपने एल्बो गार्ड को रिडिजाइन किया। वो पहला इंसान था जिसने इसे नोटिस किया था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार