नई दिल्ली, 5 सितम्बर | महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने बचपन के कोच मरहूम रमाकांत आचरेकर को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। सचिन ने ट्विटर पर कोच के साथ तस्वीर भी साझा की और उन्होंने लिखा, "अध्यापक केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि मूल्य भी देते हैं। आचरेकर सर ने मुझे सीधे (स्ट्रेट) खेलना सिखाया, केवल मैदान पर नहीं बल्कि जिंदगी में भी।"

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "मेरी जिंदगी में उनके अमूल्य योगदान के लिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा। उनकी सीख मुझे आज भी गाइड करती है।"

Advertisement

आचरेकर ने सचिन और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली को बचपन से क्रिकेट के गुर सिखाए और भारतीय टीम के दरवाजे पर पहुंचाया।

87 साल के आचरेकर का इसी साल जनवरी में देहांत हो गया था।

आचरेकर को 2010 में पद्मश्री और 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड मिला था। सचिन और कांबली के अलावा आचरेकर ने विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले चंद्रकांत पंडित जैसे कई अन्य खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार