गूगल पर अगर आप सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की ऑलटाइम इलेवन सर्च करेंगे तो आपको तमाम वेबसाइट द्वारा फेक सचिन की ऑलटाइम इलेवन शो होंगी। मार्केट में ना जाने कहां से सचिन तेंदुलकर की ऑलटाइम इलेवन आई और आग की तरह फैल गई। आलम ये रहा कि बाद में खुद सचिन तेंदुलकर को सामने आकर कहना पड़ा कि उन्होंने कोई ऑलटाइम इलेवन नहीं चुनी है।

Advertisement

मार्केट में फैली फेक सचिन की ऑलटाइम इलेवन के बीच आखिरकार अब क्रिकेट के भगवान ने अपनी आईपीएल 2022 की फेवरेट इलेवन चुनी है। सचिन तेंदुलकर ने 11 खिलाड़ियों का चुनाव करते हुए खुद इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। सचिन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी टीम में ओपनर की जिम्मेदारी दी है।

Advertisement

शिखर धवन का साथ देने के लिए सचिन ने आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर को चुना है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल सचिन की टीम में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं। वहीं नंबर 4 पर सचिन ने हार्दिक पांड्या को चुना है। हार्दिक पांड्या को सचिन ने अपने टीम का कप्तान भी बनाया है। सचिन की टीम में दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर नजर आ रहे हैं।

Sachin Tendulkar XI: शिखर धवन (पंजाब किंग्स), जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), केएल राहुल (LSG), हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटंस), डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस), लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स), दिनेश कार्तिक (RCB), राशिद खान (गुजरात टाइटंस), मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार