इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने इंडिया मास्टर्स को एकतरफा अंदाज में 95 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के सामने जीत के लिए 270 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा था लेकिन जवाब में इंडिया मास्टर्स के लिए सिर्फ कप्तान सचिन तेंदुलकर अर्द्धशतक बना पाए बाकी कोई भी बल्लेबाज नहीं चला और पूरी टीम 20 ओवरों में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन ने पारी की तेज शुरुआत की और एक छोर से लड़ाई जारी रखी। सचिन ने आउट होने से पहले फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और 33 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने बेन हिल्फेनहॉस की जमकर कुटाई की और ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मचा दिया।

Advertisement

इंडिया मास्टर्स की पारी के तीसरे ओवर में सचिन तेंदुलकर ने बेन हिल्फेनहॉस पर हमला बोला और ऐसे शॉट खेले जो क्लास से भरे हुए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अपना ट्रेडमार्क स्ट्रेट ड्राइव खेला और चौका लगाया। इसके बाद सचिन ने क्रीज से आगे निकलकर गेंदबाज को लॉन्ग-ऑफ पर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की बाउंड्री के ऊपर से बैकफुट से हुक शॉट लगाकर छक्का जड़ दिया। सचिन के इन शॉट्स ने फैंस को युवा सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी। आप उनके छक्कों का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। शेन वॉटसन और बेन डंक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस को पुराने समय की याद दिला दी। ओपनर शॉन मार्श के जल्दी आउट होने के बाद, वॉटसन-डंक की जोड़ी ने बेहतरीन शतक जड़े। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने 236 रनों की रोमांचक साझेदारी की। रोमांचक शतक बनाने के बाद, वॉटसन 52 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ, बेन डंक ने शानदार शतक जड़ा और 12 चौकों और 10 छक्कों की मदद से मात्र 53 गेंदों में 132 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

इन पारियों की बदौलत टीम का कुल स्कोर 269 रन हो गया। पहली पारी के बाद ज़ाहिर था कि इंडिया मास्टर्स को भी जीत के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार