मुंबई, 10 अप्रैल| भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक एनजीओ के माध्यम से शिवाजी नगर और गोवंदी एरिया के लोगों को महीने भर तक मदद करने का फैसला लिया है।

Advertisement

अपनालय नाम के एनजीओ ने तेंदुलकर को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया है, "अपनालय की मदद करने के लिए आगे आने के लिए धन्यवाद सचिन। सचिन 5000 हजार लोगों के एक महीने के राशन की जिम्मेदारी उठाएंगे। कई लोग हैं जिन्हें आपके समर्थन की जरूरत है। दान दीजिए।"

Advertisement

सचिन ने अपनी तरफ से एनजीओ को सेवाएं जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लिखा, "अपना अच्छा काम जारी रखें।"

सचिन ने इससे पहले प्रधानमंत्री केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 25-25 लाख रुपये की मदद दी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार