14 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के साथ वाका मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (50) और मार्कस हैरिस (70) ने दमदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की।  देखें पूरा स्कोरकार्ड 

दिन का खेल समाप्त होने तक पैट कमिंस (11) और कप्तान टिम पेन (16) नाबाद रहे। इनके अलावा, ट्रेविस हेड ने 58 और शॉन मार्श ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

भारत के लिए इशांत शर्मा और हनुमा विहारी ने दो-दो विकेट लिए हैं। उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला है। 

Advertisement

आपको बता दें कि मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्विट किया और लिखा कि रवींद्र जडेजा यदि यहां खेलते तो भारत की टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बना पाने में सफल रह सकती थी।

Advertisement

वैसे सचिन तेंदुलकर हनुमा विहारी की गेंदबाजी देखकर काफी खुश नजर आए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार