Sahibzada Farhan Record: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (PAK vs SL 2nd T20) रविवार, 11 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

टूटने वाला है शोएब मलिका का महरिकॉर्ड: साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के एक आक्रमक सलामी बल्लेबाज़ हैं जो कि श्रीलंका के सामने टी20 इंटरनेशनल में 55 की औसत रखते हैं। उन्होंने लंकाई गेंदबाज़ों की पिटाई करके 8 मैचों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं।

साहिबजादा फरहान के पास पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का मौका है। वो रावलपिंडी में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में महज़ 13 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल कर सकते हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के नाम दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 के 16 मुकाबले खेले और सर्वाधिक 397 रन बनाए।

पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 में सर्वाधिक रन

  • शोएब मलिक (पाकिस्तान) - 16 मैचों की 16 पारियों में 397 रन
  • साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 08 मैचों की 08 पारियों में 385 रन
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 15 मैचों की 14 पारियों में 331 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 14 मैचों की 14 पारियों में 323 रन
  • दासुन शनाका (श्रीलंका) - 18 मैचों की 18 पारियों में 300 रन

बताते चलें कि साहिबजादा फरहान ने मौजूदा सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और 53 गेंदों पर 10 चौके 4 छक्के लगाकर 89 रन बनाए। वो पाकिस्तान के लिए 49 टी20 मैचों में 1405 रन बना चुके हैं। उन्होंने 6 ODI इंटरनेशनल भी खेले हैं। इसमे फरहान के बैट से 101 रन निकले।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान स्क्वाड बनाम श्रीलंका: साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर जमान, माज सदाकत, हसन नवाज, साइम अयूब, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, नसीम शाह, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, सुफियान मुक़ीम, अब्दुल समद, मोहम्मद सलमान मिर्जा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार