बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन (Mohammad Saifuddin) पीठ में दर्द के कारण टी-20 वर्ल्ड कप के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। 24 वर्षीय सैफुद्दीन ने की जगह तेज गेंदबाज रूबेल होसैन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले के बौद सैफुद्दीन ने पीठ के बाईं तरफ दर्द की शिकायत की थी। 

Advertisement

2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी सैफुद्दीन पीठ के दर्द से काफी परेशान रहे थे। वह कई मैच इंजेक्शन लेकर खेले थे, लेकिन कुछ मैच ना खेल पाने के चलते उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

सैफुद्दीन की जगह टीम में आए रूबेल के पास 159 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी शामिल है। वह टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर पहले ही मौजूद थे। 

सैफुद्दीन ने क्वालीफाइंग राउंड के दौरान खेले गए तीन मुकाबलों मे चार विकेट हासिल किए थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हुए सुपर 12 राउंड के मुकाबले में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बांग्लादेश सुपर 12 में अपना अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ आबू धाबी में खेलेगी। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार