टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में यूएएस से सुपर ओवर में 5 रनों से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम में खलबली मच गई है। आलम ये है कि अब टीम के 110 किलो वजनी विकेटकीपर बैटर आजम खान (Azam Khan) को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, न्यूयॉर्क में 9 जून को भारत के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव करने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आजम खान की जगह पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और अब मैनेजमेंट ने उन्हें बेंच पर बैठाने का फैसला कर लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विकेटकीपर बैटर यूएसए के खिलाफ हुए मैच में पहली ही बॉल पर आउट हो गया था वहीं पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की पारियों में आज़म खान ने सिर्फ 11 रन ही बनाए हैं।
आजम खान 110 किलो वजनी हैं और मैदान पर फील्डिंग करते हुए काफी धीमे रहते हैं। उनकी फिटनेस से भी मैनेजमेंट निराश है जिस वजह से भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अब पाकिस्तानी मैनेजमेंट ने आजम खान की जगह यंग ओपनर बैटर सैम अयूब को प्लेइंग इलेवन में जगह देने का फैसला किया है। ऐसे में हो सकता है कि न्यूयॉर्क में होने वाले मैच में मोहम्मद रिज़वान के साथ सैम अयूब ओपनिंग करते नज़र आए।
Also Read: Live Score
BBN SPORTS की रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तानी टीम से जुड़ी एक बुरी खबर भी सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम चोटिल हैं और उनका पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उपलब्ध रहना भी काफी कठिन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इमाद वसीम भारत के खिलाफ होने वाला मैच खेलेंगे, लेकिन इसके बाद वो इलाज के लिए वापस पाकिस्तान लौट सकते हैं।