पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। इस दौरान साजिद ने अपने अनोखे जश्न से भी सुर्खियां बटोरीं। साजिद ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 291 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को साजिद खान की बदौलत पहली पारी में 75 रनों की बढ़त मिल गई।

Advertisement

 साजिद खान ने 26.2 ओवर में 111 रन देकर 7 बड़े विकेट चटकाए। हर विकेट लेने के बाद उनका जश्न देखने लायक था। हालांकि, जब साजिद ने हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड किया तो उसके बाद कैमरामैन भी साजिद के जश्न की कॉपी करता हुआ दिखा। साजिद ने जिस गेंद पर ब्रूक को बोल्ड किया वो कमाल की गेंद थी। साजिद की ये गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर टर्न हुई और ब्रूक ऑफ साइड में कट शॉट खेलने की कोशिश में नाकाम रहे।

Advertisement

गेंद उनकी स्टंप्स में जा घुसी और वो बोल्ड हो गए। इसके बाद, साजिद खुशी से झूम उठे और उन्होंने जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाया। साजिद को देखते-देखते कैमरामैन ने भी उनके जश्न की नकल कर डाली। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, पाकिस्तान के लिए 10 के 10 विकेट स्पिनर्स ने निकाले। साजिद खान के अलावा नोमान अली ने भी 3 विकेट चटकाए। अब पाकिस्तान को पहली पारी में 75 रनों की बढ़त मिल चुकी है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस बढ़त को कितना आगे ले जा पाते हैं क्योंकि अब कुल मिलाकर ये मैच किस दिशा में जाएगा ये पाकिस्तान की टीम निर्धारित करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार