रिकी पोंटिंग ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तुलना एबी डिविलियर्स से की थी लेकिन अब इस बयान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने असहमति जताई है। बट्ट को लगता है कि पोंटिंग द्वारा की गई ये तुलना गलत है। यादव, इस समय ICC T20I रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और कई दिग्गजों ने उनकी बल्लेबाजी को 360 डिग्री बताया है।

Advertisement

पोंटिंग ने भी सूर्यकुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की 360-डिग्री बल्लेबाजी शैली डिविलियर्स की याद दिलाती है। पोंटिंग का ये बयान जैसे ही सलमान बट्ट तक पहुंचा उन्होंने अपनी असहमति जताई और कहा कि डिविलियर्स की प्रतिभा की बराबरी कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं कर सकता। 

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए सलमान बट्ट ने कहा, “जिस तरह का क्रिकेट एबी डिविलियर्स ने खेला, मुझे लगता है कि हाल के इतिहास में भी किसी ने भी उनके जैसा क्रिकेट नहीं खेला है। उनका जिस तरह का प्रभाव था, विपक्षी टीमों को पता था कि अगर आप उन्हें आउट नहीं कर सकते तो आप मैच नहीं जीत सकते। रूट, विलियमसन, कोहली भी हैं जो दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने अविश्वसनीय शतक बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपने दिन वनडे में 250 रन बनाए हैं। इसलिए, शायद पोंटिंग को जेट लैग हो गया होगा।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'उन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया है। उसके पास प्रतिभा है और उसने अच्छा खेला है। लेकिन उनकी तुलना सीधे एबी डिविलियर्स से कर रहे हैं? पोंटिंग को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए था। उन्हें अभी बड़े टूर्नामेंट में खेलना है। सच्चाई ये है कि एबी डिविलियर्स जैसा खिलाड़ी आज तक नहीं हुआ है। आप शायद उनकी तुलना विव रिचर्ड्स से कर सकते हैं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार