दुनियाभर में मौजूद भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे थे कि विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में बल्ले से कमाल दिखाएंगे लेकिन एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। पहली पारी में विराट सिर्फ 11 रन बना पाए थे और दूसरी पारी में भी वो सिर्फ 20 रन बनाकर चलते बने।

Advertisement

हालांकि, दूसरी पारी में जब उन्होंने अपने फेवरेट कवर ड्राइव से चौका लगाकर पारी की शुरुआत की तो लगा कि शायद इस पारी में उनके बल्ले से एक बड़ी पारी निकलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हमेशा की तरह किस्मत उनसे रुठी हुई ही नजर आई। उनका विकेट देखने के बाद फैंस कहने लगे कि भगवान कैसी भी किस्मत देना लेकिन विराट कोहली जैसी किस्मत मत देना।

Advertisement

विराट कोहली बेन स्टोक्स की उछाल लेती हुई गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के दस्तानों में गई लेकिन गेंद बिलिंग्स के दस्तानों से फिसल गई और ऐसा लगा कि कोहली बच गए लेकिन तभी पहली स्लिप में खड़े जो रूट ने हवा में हाथ फैलाया और गेंद उनके हाथ में थी। यही अगर विराट की किस्मत अच्छी होती तो जो रूट क्या कोई भी ये कैच ना पकड़ पाता।

विराट आउट होने के बाद खुद से खफा दिखे और पवेलियन जाते वक्त उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। हालांकि, कोहली के आउट होने के बाद एक बार फिर से भारतीय उम्मीदें ऋषभ पंत पर आकर टिक गई हैं और अगर भारत को इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखना है तो यकीन मानिए एक बार फिर से पंत के बल्ले से रन चाहिए होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार