सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) के खिलाफ केनबरा ओवर में खेले जा रहे बिग बैश लीग 2021-22 के 24वें मुकाबले में 35 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली। बिलिंग्स ने इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान बिलिंग्स ने एक शानदार छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। पारी के 13वें ओवर में मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने स्लॉट गेंद डाली, जिसपर बिलिंग्स ने स्लॉग स्विप खेलकर गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। इस छक्के के साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

Advertisement

बिलिंग्स के इस अर्धशतक के दम पर सिडनी थंडर ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 34 रनों से मात दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पर्थ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन तक हीं पहुंच सकी।

बिलिंग्स ने बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से 6 मैचों 47.40 की औसत और 153.90 की स्ट्राइक रेट से 237 रन निकले हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह फिलहाल पांचवें नंबर पर हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार