IPL 2023 Auction Sam Curran and Tom Curran: आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 (IPL 2023 Mini Auction) में सैम करन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इस मिनी ऑक्शन में सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए सैम को 18.50 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च करके खरीद लिया।

Advertisement

हालांकि, ये ऑक्शन जहां सैम के लिए दुनियाभर की खुशियां लेकर आया तो वहीं, उन्हीं के घर में इस ऑक्शन की वजह से मायूसी भी छा गई क्योंकि उनके बड़े भाई टॉम करन को किसी भी फ्रेंचाईज़ी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो ऑक्शन के अंत तक अनसोल्ड रहे। सैम की ही तरह टॉम भी एक ऑलराउंडर हैं और इस बार वो उम्मीद लगाए बैठे थे कि उन्हें भी कोई ना कोई टीम जरूर खरीदेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि टॉम करन सैम करन के बड़े भाई हैं। इस मिनी ऑक्शन में टॉम करन का बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रु था और ऐसा माना जा रहा था कि सैम के बाद कोई ना कोई टीम टॉम पर भी दांव खेल सकती थी लेकिन इस सीज़न में किसी भी फ्रेंचाईजी ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया। हालांकि, ऐसा नहीं है कि टॉम करन पहली बार नीलामी का हिस्सा थे वो आईपीएल में 3 सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। अगर टॉम के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 13 ही मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए हैं। इस दौरान वो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली के लिए खेलते हुए दिखे। 

वहीं, इस मिनी ऑक्शन की मज़ेदार बात ये रही कि सैम करन वापस उसी टीम में चले गए जहां से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। सैम ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उस दौरान उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में पंजाब की टीम ने खरीदा था। हैरानी की बात ये रही कि पंजाब की टीम ने उन्हें अगले सीज़न से पहले रिलीज कर दिया था और 2020 की नीलामी में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5.5 करोड़ में खरीद लिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार