9 फरवरी, 2025 के दिन इंटरनेशनल लीग टी-20 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 4 विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। इस मैच में वाइपर्स के लिए उनके कप्तान सैम करन ने 33 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले लेकिन उनकी ये पारी भी उनकी टीम को मैच ना जिता सकी।

Advertisement

हालांकि, उनके इन तीन छक्कों में से एक छक्का इतना लंबा था जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। करन के बल्ले से निकला ये छक्का 117 मीटर लंबा था और गेंद भी स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पारी के 19वें ओवर में स्कॉट कुगलेइजन की गेंद पर ये लंबा छक्का जड़ा। करन उस सयम बल्लेबाजी के लिए आए थे जिस समय उनकी टीम का स्कोर 75/3 था।

Advertisement

ऐसे में इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने ज़रा भी निराश नहीं किया। क्रीज़ पर मौजूद करन ने अपनी आठवीं गेंद पर चौका लगाकर दबाव को खत्म किया। उन्होंने कैस अहमद की गेंद पर पारी का अपना पहला छक्का लगाया। इसके बाद तो करन ने ऐसी गति पकड़ी की उन्हें रोकना नामुमकिन सा हो गया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने 18वें ओवर में तेज़ी से रन बनाना शुरू किया और ओबेद मैककॉय को एक ही ओवर में तीन चौके जड़े। इसके बाद उन्होंने कुगलेइजन के खिलाफ़ करन ने 117 मीटर का छक्का लगाया जो उनकी पारी का हाइलाइट रहा।

इस मैच में टॉस जीतकर कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद डेजर्ट वाइपर्स के बल्लेबाज़ मैक्स होल्डन की 51 गेंदों में 76 रन की पारी और सैम करन की 33 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी की मदद से वाइपर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 189/5 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। जवाब में कैपिटल्स की टीम ने पॉवेल के 38 गेंदों में 63 रन और सिकंदर रजा द्वारा बनाए गए 12 गेंदों में 34 रनों की बदौलत अपना पहला खिताब जीत लिया। अब कैपिटल्स ILT20 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार