ऐसा माना जा रहा था कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन (Sam Curran) भारत के साथ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम से जुड़ सकते हैं लेकिन सैम अब सीधे सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ही इंग्लैंड टीम से जुड़ेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आवगमन से संबंधित समस्या के कारण सैम तय कार्यक्रम के अनुसार पहले भारत नहीं आ पाएंगे।

Advertisement

ईसीबी ने कहा, " सैम कुरेन सीमित ओवरों की सीरीज के लिए 26 फरवरी को अन्य सदस्यों को ले जाने वाली चार्टर फ्लाइट के माध्यम से इंग्लैंड टीम में फिर से शामिल होंगे, यह आज (गुरुवार) घोषित किया गया था। मूल रूप से उन्हें लेकर ऐसी योजना थी कि वह सैम चौथे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।"

इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के तहत सैम श्रीलंका में पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे।

भारत के साथ सीरीज समाप्त होने के बाद सैम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार