सौराष्ट्र के बल्लेबाज समर्थ व्यास (Samarth Vyas Double Century) ने रविवार (13 नवंबर) को मणिपुर के खिलाफ दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। समर्थ ने 152.67 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंदों में 200 रन की पारी खेली। अपने दोहरे शतक के दौरान उन्होंने 20 चौके औऱ 9 छक्के जड़े, यानी अपनी 134 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बना डाले। 

Advertisement

समर्थ 50 ओवर में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा,शिखऱ धवन,पृथ्वी शॉ, वीरेंद्र सहवाग, संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल और केवी कौशल ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

समर्थ ने सौऱाष्ट्र के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

वह भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज कम उम्रप में दोहरा शतक बनाने के मामले में भी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 26 साल 187 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। 

समर्थ ने हार्विक देसाई के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 282 रनों की साझेदारी की। हार्विक ने 107 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। पुजारा ने 40 गेंदों में 46 रन बनाए। जिसकी बदौलत सौराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में उनके द्वारा बनाया गया कुल स्कोर है। 

बता दें कि हाल ही में खत्म हुई सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में समर्थ व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 7 पारियों में 314 रन के साथ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार