इंग्लैंड के ऑलराउंडर समित पटेल ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देख लिए हैं। हालांकि, अब उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) प्रबंधन की आलोचना की है कि उनकी फिटनेस के मुद्दों के कारण उन्हें टीम से लगातार नज़रअंदाज़ किया गया था। 36 वर्षीय इस ऑलराउंडर को पहली बार वर्ष 2009 में इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम से बाहर किया गया था।

Advertisement

इस स्पिन ऑलराउंडर ने नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखा है और अपने हरफनमौला प्रदर्शन से लगातार इंग्लिश टीम का दरवाजा खटखटाया है। पटेल ने 2007 में 887 रन बनाने के साथ-साथ चार शतक भी लगाए थे और गेंदबाज़ी के दौरान उन्होंने 10 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

अब इस खिलाड़ी ने खुलकर अपना दर्द बयां किया है। पटेल ने एक यूट्युब चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी राय में, ईसीबी द्वारा मुझे खराब तरीके से संभाला गया था। यह पूरी तरह से उनकी गलती नहीं थी, लेकिन मुझे और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। मैं थोड़ा बलि का बकरा बन गया, पर आप इस तरह की चीजों से सीखते हैं।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हम हार रहे थे। उस समय स्ट्रॉस आए और फ्लावर के साथ अलग मापदंड तैयार किए। यह वो क्रॉसओवर अवधि थी जहां लोगों को किसी तरह का बयान देने और विभिन्न भूमिकाओं में अपने अधिकार पर मुहर लगाने की जरूरत थी और मैंने इस चीज़ का मुकाबला किया। मेरी फिटनेस को लेकर मुद्दा बनाया गया लेकिन अब दिलचस्प बात ये है कि मेरी फिटनेस को लेकर कोई भी बात नहीं करता है।"

आपको बता दें कि समित पटेल वही खिलाड़ी हैं जिनके ओवर की लगातार तीन गेंदों पर राहुल द्रविड़ ने अपने आखिरी वनडे में लगातार तीन छक्के जड़े थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार