नई दिल्ली, 26 फरवरी (CRICKETNMORE) । शमीउल्लाह शेनवारी के शानदार 96 रनों की बदौलत बेहद ही रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को एक विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 210 रन बनाये और जीत के लिए अफगानिस्तान को 211 रन का लक्ष्य दिया। एक समय 97 रनों पर सात विकेट खोकर लगभग हार के मुहाने पर खड़ी अफगानिस्तीनी टीम के लिए शेनवारी ने जबर्दस्त संघर्ष का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। 

शेनवारी ने 147 गेंदो पर बनाये गये अपने 96 रनों की पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाये। शेनवारी 9वें विकेट के रुप में 192 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद हमीद हसन (15) और शपूर जरडान (12) 49.3 ओवरों में अपनी टीम को जीत दिला दी।

स्काटलैंड की तरफ से आर.डी,ब्रींगटन ने 4 व डवे और इवेन्स ने 2-2 विकेट लिये, जबकि हक को 1 विकेय मिला। इसे पहले इससे पहले शापूर जादरान (38 रन पर चार विकेट) तथा दौलत जादरान (29 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 210 रनों पर समेट दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और स्कॉटलैंड की पूरी टीम को निर्धारित 50 ओवर में 210 रनों पर ऑल आउट कर दिया। शापूर और दौलत के अलावा हामिद हसन, मोहम्मद नबी और गुल्बदिन नाईब को एक-एक सफलता मिली। स्कॉटलैंड की टीम ने एक समय 144 रनों पर आठ विकेट गंवा दिया था लेकिन माजिद हक (31) और एलस्डेयर इवांस (28) ने नौंवे विकेट के लिए 62 रन जोड़ टीम को 200 के पार पहुंचाया। इनके अलावा मैट मैशन (31), काइल कोइटजर (25) और रिची बेरिन्गटन (25) ने उपयोगी पारियां खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार