फिन एलन (Finn Allen) के तूफानी अर्धशतक और हसन खान (Hassan Khan) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) ने रविवार (21 जुलाई) को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (MLC 2024) के मुकाबले में सिएटल ऑर्कास (Seattle Orcas) को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही सिएटल की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं टेक्सास सुपर किंग्स की टीम को फायदा हुआ है और टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हेनरिक क्लासेन की कप्तानी वाली सिएटल की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। दोनों ओपनर्स के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद क्विंटन डी कॉक ने शेहान जयसूर्या के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। डी कॉक ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं जयसूर्या ने 33 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को के लिए हसन खान ने 5 रन देकर 3 विकेट लिए।  इसके अलावा कार्मि ले रॉक्स ने 2 विकेट,कप्तान कोरी एंडरसन और ब्रॉडी काउच ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को ने 14.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन ने 30 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की बदौलत 77 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मिडल ऑर्डर में जोश इंग्लिस ने नाबाद 24 रन बनाए।

सिएटल के लिए हरमीत सिंह ने 2 विकेट, इमाद वसीम और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार