इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का सीजन आखिरकार शुरू हो गया है और ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन की राह आसान नहीं रहने वाली है। हैदराबाद की टीम ने अपने 2021 सीजन की शुरुआत में ही दो बैक-टू-बैक मैच गंवा दिए हैं। 

Advertisement

डेविड वार्नर की टीम की हार से फैंस काफी नाराज़ हैं और इसी कड़ी में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पिता भी शामिल हो गए हैं। सानिया के पिता ने हैदराबाद की टीम के कुछ फैसलों से नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर कुछ बातों की शिकायत की है। टेनिस स्टार के पिता इस बात से खुश नहीं हैं कि SRH के सेट-अप में कोई भी लोकल खिलाड़ी नहीं है।

Advertisement

इमरान मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "किसी भी लोकल खिलाड़ी को SRH की टीम में नहीं चुना गया। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि हैदराबाद मैचों की मेजबानी करने के लिए एक सुरक्षित स्थान है, जबकि कोविड-19 से लड़ रहे शहरों को मैचों की मेज़बानी मिल गई। लगता है कि SRH इस बार कुछ ही मैच जीत पाएगी और घरेलू समर्थन भी कम मिलेगा। ये आत्मनिरीक्षण करने का समय है। ”

हालांकि, आईपीएल 2021 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक सलाह दी है। सहवाग ने कहा है कि अगर हैदराबाद की टीम को जीत की पटरी पर लौटना है तो उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में केन विलियमसन को शामिल करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार