T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा सुर्खियों में हैं। सुपर-12 में खेले जा रहे मुकाबलों में वानिंदु हसरंगा गेंदबाजी में अब तक फीके रहे हैं। वानिंदु हसरंगा को ज्यादातर मौकों पर केदार जाधव जैसे एक्शन में गेंदबाजी करते हुए देखा गया जिसके चलते IPL की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच संजय बांगर उनसे नाराज हो गए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान संजय बांगर हिंदी में कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने वानिंदु हसरंगा की गेंदबाजी एक्शन को देखकर कमेंट किया। न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में आकाश चोपड़ा के साथ कमेंट्री में बातचीत के दौरान संजय ने कहा कि उन्हें वानिंदु हसरंगा से बात करनी पड़ेगी।

Advertisement

दरअसल, इस ओवर में वानिंदु हसरंगा केदाव जाधव की तरह कुछ ज्यादा ही झुककर गेंद डाल रहे थे। इसपर कमेंट करते हुए संजय बांगर ने कहा, 'ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उनके पास काफी वेरिएशन हैं। कंट्रोल भी है फिर ऐसे गेंदबाजी करने की क्या जरूरत है? बहुत ही अजीब सा रिलीज है इनका।'

संजय बांगर ने आगे कहा, 'जब भी मैं हसरंगा को ये गेंद डालते हुए देखता हूं तब मुझे लगता है कि ये गेंद उन्होंने वेस्ट की है। उनकी गेंदबाजी के लिए ये बिल्कुल सही नहीं है। क्या जरूरत है आपको ऐसा करने की जब आपके पास इतने वेरिएशन है कंट्रोल है। जब आईपीएल की शुरुआत में हम इकट्ठा होंगे तो ये बात मुझे इनसे करनी होगी। ये गेंद इन्हें डालने की जरूरत नहीं है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार