भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 330 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के बाद निर्धारित 48.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 329 रन बनाए। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों की मानसिकता बिल्कुल नजर आई और संजय मांजरेकर की भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई।

Advertisement

दरअसल, संजय मांजरेकर ने ये मैच शुरु होने से पहले भविष्यवाणी की थी कि भारतीय बल्लेबाज़ अलग अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नजर आएंगे और इस मैच में बिल्कुल ऐसा ही देखने को मिला। टीम इंडिया के ओपनर्स से लेकर सभी बल्लेबाज़ आक्रामक रवैय्ये से बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए और इसके पीछे का कारण इंग्लैंड का पिछले मैच में प्रदर्शन था।

Advertisement

मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान कहा था, "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज भारत पहले 30 ओवरों में अलग अंदाज़ में बल्लेबाजी करेगा और आप आज देखेंगे। पिछले मैच में मुझे लगा कि उन्होंने पुराने जमाने वाली क्रिकेट खेली और ये गंभीर गलतियों में से एक थी कि आपने मोईन अली जैसे गेंदबाज़ के 10 ओवरों में सिर्फ 47 रन ही बनाए।"

आगे बोलते हुए मांजरेकर ने कहा था, "पिछले मैच में 300 से ऊपर का स्कोर काफी अच्छा था और इंग्लैंड ने इसका आसानी से पीछा करके भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी। ऐसे में इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आज आप पहले 25 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज़ों का एक अलग दृष्टिकोण देखेंगे।"

हालांकि, तेज़ी से रन बनाने के चक्कर में भारतीय टीम विकेट भी गंवाती रही और यही कारण रहा कि भारतीय टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 29 रन बनाकर चार विकेट गंवाए। इस मैच से पहले तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार