4 मार्च। भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक खास बयान दिया है। संजय मांजरेकर ने ट्विट कर लिखा है कि वनडे क्रिकेट में 50 ओवर काफी लंबा है और 10 ओवर कम होने चाहिए।
Advertisement
संजय मांजरेकर के इस ट्विट के बाद क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए और कई तरह के कमेंट करने लगे हैं। कई फैन्स का मानना है कि इन लोगों के चलते ही क्रिकेट का स्तर गिरा है।
Advertisement
गौरतलब है कि पहले वनडे के दौरान संजय मांजरेकर ने ऐसा ट्विट किया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पहले वनडे में जहां भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया तो वहीं धोनी और केदार जाधव ने शानदार पारी खेलकर भारत को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।