नई दिल्ली, 30 जुलाई | विश्व कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाए रखने के चयकर्ताओं के फैसले की पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आलोचना की, लेकिन पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर इस मुद्दे पर उनसे इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

Advertisement

गावस्कर ने सवाल उठाए थे कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद भी कोहली टीम के कप्तान क्यों बने हुए हैं। 

Advertisement

मांजरेकर हालांकि, पूर्व खिलाड़ी के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। 

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, "मैं भारतीय चयनकर्ताओं और विराट को कप्तान बनाए रखने के मुद्दे पर गावस्कर सर से असहमत हूं। नहीं, भारत ने विश्व कप में खराब प्रदर्शन नहीं किया। । टीम सात मैचों में जीती और सिर्फ दो में हारी। आखिरी मैच में भारत को करीबी हार झेलनी पड़ी। एक चयनकर्ता के रूप में कद की तुलना में ईमानदारी अधिक महत्पूर्ण होती है।"

गावस्कर ने इसके अलावा, कोहली को उनके मुताबिक टीम देने के चयनकर्ताओं के निर्णय पर भी सवाल उठाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार