Shubman Gill vs Rohit Sharma: खबरों की मानें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगले हफ्ते मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। अंगूठे की चोट के कारण सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे और पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। रोहित शर्मा की टीम में वापसी अब मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द हो सकती है। शुभमन गिल ने चटोग्राम में पहले टेस्ट में अपना पहला शतक बनाकर बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी दावेदारी ठोक दी है।

Advertisement

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दुविधा पर अपनी बात रखते हुए अजिंक्य रहाणे प्रकरण को याद किया है। सोनी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में संजय मांजरेकर ने यह कहने में संकोच नहीं किया कि शुभमन गिल ही वो प्लेयर हैं जिन्हें रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद ड्रॉप किया जाएगा। इसी तरह का एक प्रकरण भारत के पूर्व उप-कप्तान रहाणे के साथ हुआ था।

Advertisement

संजय मांजरेकर ने कहा, 'शुभमन गिल के पास शतक है, वह अच्छे दिख रहे हैं। आइए कल्पना करें कि अगर रोहित शर्मा फिट हैं तब केएल राहुल और रोहित शर्मा आपकी पहली पसंद होंगे। आपको रोहित शर्मा के पास वापस जाना होगा। वह आपके कप्तान हैं। केएल राहुल उतने रन नहीं बना रहे हैं लेकिन वे अभी केएल राहुल को बाहर नहीं कर सकते।'

संजय मांजरेकर ने आगे कहा, 'शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ सकता है। अजिंक्य रहाणे के साथ ऐसा हो चुका है।' बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया है। पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा के 90 और श्रेयस अय्यर के 86 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रनों पर सिमटी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 500 से ज्यादा रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 324 रनों पर सिमट गई। कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार