भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज कौन होगा, ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में आना चाहिए और कुछ लोगों का मानना है कि के एल राहुल ओपनर के रूप में अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ओपनिंग के लिए एक हैरान कर देने वाला विकल्प सुझाया है। 

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। संजय मांजरेकर ने कहा कि सलामी बल्लेबाज या नंबर 3 के बल्लेबाज के लिए परिस्थितियों में बहुत अंतर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पुजारा को ओपनिंग करवाने से भारत की राह आसान हो सकती है और इससे भारत को एक अच्छी शुरुआत करने का बेहतर मौका भी मिलेगा। 

Advertisement

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ’मैंने विदेशों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। आप अक्सर बल्लेबाजी के लिए जल्दी पहुंच जाते हैं, गेंदबाज पूरी फॉर्म में होते हैं, ऐसे में राह आसान नहीं होती। आप में से कोई पुजारा से ओपनिंग कराने के पक्ष में? उनके लिए राह आसान बनाने के लिए? एक अच्छा मौका होगा कि आप पहला विकेट जल्दी नहीं गंवाएंगे और विरोधी टीम आप पर शुरू में हावी नहीं हो पाएगी। मैलबर्न टेस्ट के लिए मुझे अपने टॉप-4 बताएं।’

आपको बता दें कि अगर पुजारा ओपनिंग करते हैं , तो ये पहली बार नहीं होगा कि वो टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। इससे पहले भी चार मौकों पर पुजारा ओपनिंग कर चुके हैं और इस दौरान एक शतक और दो अर्द्धशतक समेत कुल 348 रन बनाए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट किस प्लेइंग इलैवन के साथ मैदान पर उतरती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार