IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बल्ले से तूफान मचा दिया। वेस्टइंडीज से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ बल्लेबाजी की और महज कुछ गेंदों में मैच का माहौल बना दिया। 

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 248 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया को जीत की उम्मीदें बनाए रखने के लिए तेज शुरुआत की जरूरत थी। संजू ने इस चुनौती को समझते हुए आक्रामक अंदाज अपनाया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उनकी इस पारी में शमर जोसेफ (Shamar Joseph) की 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर लगाया गया मॉन्स्टर सिक्स बेहद खास रहा।

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में शमर जोसेफ गेंदबाजी करने आए। ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी, लेकिन गेंद बल्लेबाज के लिए अच्छी हिटिंग लेंथ पर थी। संजू ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और बल्ला घुमाते हुए गेंद को सीधे लॉन्ग ऑफ की दिशा में स्टैंड्स में पहुंचा दिया। वहीं इस छक्के के साथ संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। 

VIDEO:

संजू यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपनी तूफानी पारी को आगे बढ़ाते हुए महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। संजू ने इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंदों में 60 रन की साझेदारी भी की, जिससे भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में जरूरी रफ्तार मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़ते हुए 50 गेंदों में 102 रन की पारी खेली। वहीं आखिरी ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 49 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार