Sanju Samson Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 12वां मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान (India vs Oman) के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, अबू धाबी के मैदान पर अगर संजू सैमसन अपनी इनिंग के दौरान 4 छक्के जड़ते हैं तो वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 53 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए बतौर विकेटकीपर टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

जान लें कि मौजूदा समय में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ जो कि टीम इंडिया के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे, महेंद्र सिंह धोनी इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने देश के लिए 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 52 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। संजू सैमसन फिलहाल इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा T20I छक्के मारने वाले खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी - 98 मैचों की 85 पारियों में 52 छक्के

संजू सैमसन - 44 मैचों की 38 पारियों में 49 छक्के

Advertisement

ऋषभ पंत - 76 मैचों में 66 पारियों में 44 छक्के

ये भी जान लीजिए कि ओमान के खिलाफ अगर संजू सैमसन सिर्फ एक छक्का भी मारते हैं तो भी वो अपने 50 टी20I छक्के पूरे करेंगे और ऐसा करने वाले देश के सिर्फ और सिर्फ 10वें खिलाड़ी होंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि संजू ये रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार