Sanju Samson Record: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड के टूर (India Tour of England) पर है जहां उन्हें बुधवार, 01 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND T20 Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर दो खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
T20I में 1500 रन: 31 वर्षीय संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक 64 मैचों की 56 पारियों में 1,404 रन बना चुके हैं। यानी वो T20I में अपने 1,500 रन पूरे करने से सिर्फ 96 रन दूर हैं। ध्यान दें कि संजू इंग्लैंड टूर पर ये आंकड़ा प्राप्त कर लेते हैं तो वो इस फॉर्मेट में भारत के लिए 1500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले नवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अब तक सिर्फ रोहित शर्मा (159 मैचों में 4231 रन), विराट कोहली (125 मैचों में 4188 रन), सू्र्यकुमार यादव (113 मैचों में 3272 रन), हार्दिक पांड्या (138 मैचों में 2288 रन), केएल राहुल (72 मैचों में 2265 रन), शिखर धवन (68 मैचों में 1759 रन), महेंद्र सिंह धोनी (98 मैचों में 1617 रन) और सुरेश रैना (78 मैचों में 1605 रन) ने ही ये कारनामा किया है। अभिषेक शर्मा (48 मैचों में 1487 रन) और तिलक वर्मा (51 मैचों में 1664 रन) भी इस लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं।
T20I में छक्कों की सेंचुरी: संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में 64 मैच खेलकर 84 छक्के लगा चुके हैं। वो इंग्लैंड टूर पर 16 छक्के और जड़ते हैं तो फटाफट फॉर्मेट में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी कर लेंगे। बताते चलें कि अब तक सिर्फ चार ही भारतीय खिलाड़ी ये खास सेंचुरी बना पाए हैं। इनमें रोहित शर्मा (205 टी20 छक्के), सूर्यकुमार यादव (179 टी20 छक्के), हार्दिक पांड्या (126 टी20 छक्के) और विराट कोहली (124 टी20 छक्के) का नाम शामिल है।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी इंग्लैंड के दौर पर ये शतक बना सकते हैं। वो अब तक 48 टी20 मैचों में 99 छक्के ठोक चुके हैं।
ऐसा है दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
भारत टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।