Sanju Samson 100 T20I Sixes: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हैदराबाद टी20 (IND vs WI 4th T20) में एक बेहद तूफानी पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की कुटाई करके महज़ 23 गेदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। इसी के दम पर संजू ने एक बेहद खास सेंचुरी पूरी की और वो एक एलीट लिस्ट में शामिल हुए।

संजू ने पूरी की छक्कों की सेंचुरी: 31 वर्षीय संजू सैमसन ने हैदराबाद में 4 छक्के लगाकर T20I में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 76 मैचों की 68 पारी में ये कारनामा किया। इस फॉर्मेट में संजू कुल 102 छक्के जड़ चुके हैं।

खास बात ये है कि संजू सैमसन भारत के लिए T20I में ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले छठे और पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं। उनसे पहले किसी भी विकेटकीपर बैटर ने ये कारनामा नहीं किया। बतौर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली पहले ही ये रिकॉर्ड बना चुके हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • रोहित शर्मा - 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 179 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 142 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 126 छक्के
  • विराट कोहली - 124 छक्के
  • संजू सैमसन - 102 छक्के

मैच का हाल: हैदराबाद के मैदान पर भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर शाई होप का धमाका देखने को मिला। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 248 रनों का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए संजू सैमसन ने 23 गेंदों  पर 56 रन ठोके, वहीं तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 43 रन और नितीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 24 रनों से जीता और सीरीज को 2-2 से लेवल कर दिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार