भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिवाली के मौके पर मैदान के बाहर अपने नेक काम से हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। क्रिकेट से समय निकालकर संजू एक वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। संजू के इस खास दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो चुका है।

संजू सैमसन फाउंडेशन की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में क्रिकेटर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच नजर आ रहे हैं। वह वहां मौजूद लोगों को बिरयानी परोसते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। फाउंडेशन ने यह वीडियो दिवाली से एक दिन पहले साझा किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। 

VIDEO:

दरअसल, संजू सैमसन का यह दौरा उनके फाउंडेशन की सामुदायिक पहल का हिस्सा था। साल 2023 में स्थापित संजू सैमसन फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों की मदद करने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए काम करता है। इसका मुख्य फोकस खेलों के जरिए युवाओं को सशक्त बनाना, आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों का सहयोग करना और उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करना है। फाउंडेशन की ओर से खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के साथ रक्तदान शिविर और शिक्षा से जुड़ी सहायता जैसी पहल भी की जाती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, क्रिकेट की बात करें तो संजू सैमसन पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 82 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 158.24 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1842 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले हैं। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार